अटल कैंटीन योजना का विस्तार, दिल्ली के लोगों को अब 5 रुपये में मिलेगा खाना
दिल्ली | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को तिमारपुर की संजय बस्ती में ' अटल कैंटीन ' का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी में कोई भी शख्स भूखा न सोए। इसी दिशा में 25 दिसंबर यानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू की जाएंगी।
इस विजन के साथ काम कर रही सरकार
यहां जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 5 रुपये में ताजा खाना मिलेगा। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार पीएम मोदी के 'गरीब कल्याण' विजन के हिसाब से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मदद करने के लिए है। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, लोकल विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और बड़ी संख्या में लोकल लोग मौजूद रहे।
पहली बार दिया करोड़ों की बजट
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने पहली बार झुग्गियों वाले इलाकों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का स्पेशल बजट दिया है। यहां सड़क, नाली, शौचालय, पार्क, आरोग्य मंदिर और सामुदायिक सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।
अटल कैंटीनों की खास बातें
दिल्ली में बनने वाली सभी अटल कैटीन में साफ-सुथरा सर्विस एरिया, साफ पानी, स्टेनलेस स्टील की टेबल-कुर्सिया, डिजिटल टोकन सिस्टम, रियल-टाइम सीसीटीवी मॉनिटरिंग और कचरा मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था होगी। हर कैटीन में दोपहर और रात को ताजा खाना मिलेगा। भोजन की गुणवत्ता की जाच FSSAI करेगी और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र सहित सभी मानकों का पालन करना जरूरी होगा।

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत