एमवाय अस्पताल में कबड्डी प्लेयर की जान जोखिम में: एक्सपायर्ड सलाइन देने का मामला, नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड
MP News: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में कबड्डी की नेशनल प्लेयर को एक्सपायर्ड सलाइन देने के मामले में अस्पताल प्रबंधन में कार्रवाई की है. पांच सदस्यीय समिति ने जांच के बाद रिपोर्ट दी. इस रिपोर्ट में लापरवाही की बात स्वीकार की गई है. इसी के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही दो अन्य नर्सों पर भी कार्रवाई की गई है.
एक नर्स की वेतन वृद्धि रोकी गई
सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अशोक यादव ने बताया कि जांच समिति ने नर्सिंग ऑफिसर आसमां अंजूम को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा दो नर्सों पर भी कार्रवाई की गई है. नर्स नैना गौतम की वेतन वृद्धि रोक दी गई है और नर्स एंजलिना विल्फेड के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है.
‘मरीजों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
एमवाय अस्पताल में डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने बताया कि मरीजों के साथ खिलवाड़ के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि जो भी दोषी हैं, उन पर एक्शन लिया गया है. किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. दरअसल, घटना सामने आने के बाद हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने 5 सदस्यीय समिति गठित की. इसने अपनी प्राइमरी रिपोर्ट में पुष्टि की कि मरीज को एक्सपायर्ड दवा दी गई थी.
क्या है पूरा मामला?
कबड्डी की नेशनल प्लेयर 27 साल की रोशनी सिंह को 12 नवंबर को एसाइटिक फ्लुइड की समस्या होने के बाद अस्पताल के वार्ड क्रमांक 21 में भर्ती कराया गया था. पीड़ित महिला के पति सागर सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को एक्सपायरी दवा दी गई. उन्होंने बॉटल का वीडियो भी बना लिया था.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने