संगम पर सीएम योगी की मौजूदगी से प्रशासन में हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद मां गंगा का विधि विधान से पूजन किया। साथ ही संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। मंदिर में पूजन और गंगा पूजन के दौरान महंत बलवीर गिरि भी मौजूद रहे।
मेले की तैयारियों की बैठक में मेला प्राधिकरण के मेलाधिकारी ऋषि राज व अन्य अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें अब तक हुई तैयारियों की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि पिछले माघ मेले की अपेक्षा इस बार 20 आगे काम चल रहा है। सभी पांटून पुल लगभग तैयार हैं। पिछले माघ मेले में अब तक पांटून बनाने का कार्य भी नहीं शुरु हूआ था।
इसी तरह भूमि के समतलीकरण, घाटों की तैयारी भी काफी तेज है। मेले मे प्रकाश व्यवस्था के लिए कार्य जोरों पर चल रहा है। घाटों पर लाइटिंग भी कर दी गई है। सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, सिद्धार्थनाथ सिंह समेत तमाम नेतागण मौजूद रहे।
वीआईपी घाट पर पहुंचे सीएम ने फ्लोटिंग जेटी पर बैठकर गंगा पूजन किया। इस मौके पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार, डीएम मनीष कुमार वर्मा, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक के यहां कार्यक्रम में लिया हिस्सा
योगी आदित्यनाथ शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन के आवास रामबाग में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने