ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, दिल्लीवालों की बढ़ीं मुश्किलें
दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट और धुंध के साथ शीत लहर का आगाज हो चुका है. सुबह और देर शाम के बाद हर दिन ठिठुरन बढ़ रही है. बात करें 20 नवंबर को दिल्ली-NCR के मौसम की तो धूप खिली रहेगी. दिन का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बात करें AQI की तो आज भी इसका स्तर बहुत खराब से गंभीर स्तर में दर्ज होगा. इसका मतलब ये है कि फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण के राहत मिलती नहीं दिख रही है. खासकर सुबह-शाम में स्मॉग ने स्थिति बिगाड़ रखी है.
दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई की बात करें तो संभव है कि दिल्ली का एक्यूआई 300 से 450 के बीच रहने की संभावना है. खासकर सुबह और शाम में प्रदूषण का स्तर हाई रहेगा. वहीं, एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज नोएडा में दिन का तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह ये तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.
गुरुग्राम और गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम
नोएडा के एक्यूआई की बात करें तो यहां भी राजधानी दिल्ली की तरह सुबह और शाम में बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में दर्ज होने की आशंका है. वहीं, गुरुग्राम में मौसम हैजी रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. सुबह हल्की ठंडी महसूस होगी. वहीं, गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
फरीदाबाद और सोनीपत के मौसम का हाल
बात करें गाजियाबाद के AQI की तो यहां भी दिल्ली-नोएडा की तरह ही हवा जहरीली बनी रहेगी. उधर, फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. यहां एनसीआर के अन्य जिलों की अपेक्षा शाम को उतनी ठंड नहीं होगी. जबकि एक्यूआई खराब बने रहने की आशंका है. सोनीपत में हैजी मौसम के साथ अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह ठंड होगी. कुलमिलाकर एनसीआर के अधिकांश जिलों में आज हवा का फैलाव सीमित रहने से प्रदूषण का स्तर ऊंचा रहने की संभावना है.

₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब