कबीरधाम जिले में धान खरीदी के साथ भुगतान की भी हुई शुरुआत, किसानों को 06 करोड़ रूपए हुए जारी
रायपुर : इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और तीव्र गति से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान केंद्रित नीतियों का प्रत्यक्ष प्रभाव कबीरधाम जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुगम व्यवस्था, तकनीकी सुविधाओं और समय पर भुगतान ने किसानों के बीच भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ाया है।
धान खरीदी अभियान शुरू होते ही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार धान खरीदी में भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसका लाभ कबीरधाम जिले के किसानों को मिल रहा है। सरकार की पारदर्शी और त्वरित भुगतान व्यवस्था के चलते समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों के खातों में अब तक 6 करोड़ 06 लाख रुपए सीधे जारी किए जा चुके हैं। समय पर भुगतान मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और खेती के प्रति उनका विश्वास और उत्साह बढ़ा है।
कवर्धा में धान खरीदी के लिए कुल 108 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 90 केंद्र सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर तौल, बारदाना, परिवहन और गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि किसान बिना किसी कठिनाई के अपना धान बेच सकें। प्रशासन और समितियों की सक्रियता तथा मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों ने धान खरीदी को गति दी है और भुगतान प्रक्रिया को पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज कर दिया है। जिससे किसानों में बहुत उत्साह है।

शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा