पक्का, सुरक्षित और सुकून के आवास मिलने से हितग्राहियों में चेहरे में आई खुशियां
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर कोरिया जिले के हजारों परिवारों का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कुल 3 हजार 367 हितग्राही परिवारों ने अपने नए पक्के मकानों में एक साथ गृहप्रवेश कर खुशियों से भरे जीवन की शुरुआत की थी। एक नवम्बर को नवा रायपुर (अटल नगर) में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया जिले सहित राज्यभर के लाभार्थी परिवारों का वर्चुअल गृहप्रवेश कराया। जिले के सभी आवासों का एक साथ गृहप्रवेश समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ था। हितग्राहियों को मिले पक्का, सुरक्षित व सुकून के आवास निश्चित ही उनके जीवन में स्थाईत्व मिला।
कोरिया जिले के 3 हजार से अधिक परिवारों ने किया था अपने सपनों के आशियाने में गृहप्रवेश
ग्राम पंचायतों में उल्लास का माहौल
कोरिया जिले में बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के 2 हजार 432 तथा सोनहत जनपद के 935 परिवारों ने पूजा-पाठ कर विधि-विधान से अपने नए मकानों में प्रवेश किया। ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों की सहभागिता ने इस आयोजन को गरिमामय बना दिया। यह सुखद संयोग रहा कि इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर आयोजित हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले इस शुभ अवसर ने लाभार्थी परिवारों की खुशियों में और अधिक वृद्धि की।
खुशियों की चाबी और आभार पत्र वितरित
रजत जयंती उत्सव के तहत गृहप्रवेश करने वाले हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ एवं आभार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि जिले के हजारों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की नीति का परिणाम है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने हितग्राहियों को मिले पक्का, सुरक्षित व सुकून के आवास निश्चित ही उनके जीवन में स्थाईत्व लाएंगे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात