सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: अवैध निर्माण में फंसी प्रॉपर्टियों की बिजली पर लगी रोक हटाई
नई दिल्ली: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में अगर कोई प्रॉपर्टी एमसीडी ने बुक कर रखी है तो भी उस पर बिजली का कनेक्शन मिल सकेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुक की हुई प्रॉपर्टी में बिजली कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। पावर डिपार्टमेंट ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
इतने लोगों को होगा फायदा
इस फैसले से दिल्ली में 1.25 लाख से अधिक प्रभावित परिवारों को फायदा होगा। अनधिकृत निर्माण के चलते एमसीडी जिन संपत्तियों को नोटिस जारी करती है, उन्हें बुक्ड प्रॉपर्टी में गिना जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिजली विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि डिस्कॉम्स ने (बिजली कंपनियों) ने केवल इस आधार पर किसी निर्माणाधीन प्रॉपर्टी को बिजली कनेक्शन नहीं दिया या किसी रिहायशी प्रॉपर्टी का कनेक्शन काट दिया।
ऐसे भी मामले आए सामने
एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण का दावा करते हुए उस प्रॉपर्टी को बुक कर दिया था। ऐसे भी कई मामले आए, जिनमें एमसीडी द्वारा संपत्ति को तोड़ने का आदेश देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन बिजली का कनेक्शन भी नहीं दिया गया, जबकि घर में लोग रह रहे थे।
बुक्ड हैं इतनी प्रॉपर्टियां
अवैध निर्माण के मामले में बुक्ड 1,27,231 प्रॉपर्टियां हैं। इनमें से अप्रूव्ड कॉलोनियों में 43,646 और अनधिकृत कॉलोनियों में 71,399 प्रॉपर्टी बुक्ड हैं। अवैध निर्माण के मामले में सबसे अधिक बुक्ड प्रॉपर्टी की संख्या सेंट्रल, साउथ और वेस्ट जोन में है। तीनों जोन में कुल मामलों में से 42 प्रतिशत प्रॉपर्टियां बुक्ड हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव