राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त 11:58–1:00 बजे, पीएम मोदी पहुंचेंगे अयोध्या
अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने के ऐतिहासिक क्षण की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी तैयारी का जायजा लेने के लिए राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने तैयारी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बताया कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे।
अपने दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री सप्त ऋषि मंदिर से करेंगे, जहां सातों ऋषियों की प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक आचार्य उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना कराएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शेषावतार मंदिर का रुख करेंगे, जहां वे भगवान राम के अनन्य भक्त लक्ष्मण के सम्मुख आराधना करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी पवित्र समयावधि में प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराएंगे। इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णता की औपचारिक घोषणा भी करेंगे।
नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि ध्वज फहराने का मॉक ट्रायल एक दिन पहले सफलतापूर्वक किया गया था, जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दूसरा मॉक ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की जा रही है।
एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक पूरे आठ किलोमीटर मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा रही है। एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां रूट का लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक व भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड