ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ महिलाओं ने अपने अस्तित्व का बोध नही कराया- शालिनी निगम
भारतीय समाज में सदियों से नारियों का विशेष महत्व रहा है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एवं उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए अनेकों महापुरुषों ने प्रयास किए! उसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है! आज महिलाएं इतनी जागरूक हो चुकी है कि हर क्षेत्र में वो सक्रिय रूप से अपनी हिस्सेदारी निभा रही है और अपने अस्तित्व का बोध करा रहीं है! कला, साहित्य, संस्कृति, खेल या अभिनय का क्षेत्र हो या राजनीति व प्रशासनिक सेवाओं का, सभी में नारी शक्ति ने अपनी सफलता का परचम लहराया है!
उक्त आशय के विचार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित "सप्त शक्ति संगम" कार्यक्रम की मुख्य वक्ता युवा समाजसेविका शालिनी निगम ने व्यक्त किए!
कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में सुमन मिश्रा, सपना शुक्ला, रुचिता शुक्ला एवं पुष्पा त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रही! कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रवीण निगम ने किया! कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सूर्यमणि त्रिपाठी एवं रामभान मिश्रा की भी सराहनीय भूमिका रही!
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया! तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया! तदुपरांत अन्य सभी वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए! कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित भी किया गया! साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई का वेशभूषा धारण करके राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश भी दिया!

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक