बिहार की हार पर कांग्रेस में रार, राशिद अल्वी बोले- कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं
नई दिल्ली. बिहार चुनाव (Bihar elections) में हार (defeat) के बाद आरजेडी (RJD) में पहले से सिर फुटव्वल जारी है. अब चुनाव नतीजे को लेकर कांग्रेस (Congress ) के अंदर की कलह खुलकर सामने आ गई है और बगावत के सुर फटने लगे हैं. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी (Rashid Alvi) ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं. केवल मीटिंग करने से कुछ नही होगा, संगठन को मजबूत करना पड़ेगा.
साथ ही उन्होंने बीजेपी पर इस चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है.
‘संगठन को किया जाए मजबूत’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने बिहार में मिलकर चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने बिहार चुनाव में काले धन का इस्तेमाल किया है, लेकिन विपक्ष-खासतौर पर कांग्रेस को आत्ममंथन और ये विचार करने की जरूरत है कि संगठन को मजबूत किया जाए.
‘नेताओं के मैनस्ट्रीम में लाना होगा’
अल्वी ने पार्टी हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की कमजोरी ही हार का मुख्य कारण है, न कि केवल बीजेपी की ताकत. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का संगठन कागजों पर है, जमीन पर नहीं है और इसके लिए कई नेताओं को मैनस्ट्रीम में लाने की जरूरत है. केवल मीटिंग करने से कुछ नही होगा, संगठन को मजबूत करना पड़ेगा.’
बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. 2020 में उसे 19 सीटें मिली थीं जो इस बार घटकर 6 रह गई हैं. कांग्रेस का ग्राफ नीचे गिरने से महागठबंधन या इंडिया ब्लॉक की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं. पार्टी के अंदर कई नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, हाल ही में संपन्न हुई बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी-कांग्रेस नेतृत्व महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं, जबकि एनडीए ने 202 सीटों के साथ सत्ता में शानदार वापसी की है.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश