धान खरीदी में बाधा डालने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 4 कर्मचारियों पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?
CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है. वहीं दूसरी तरफ सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. सरकार ने धान खरीदी में किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो इसे देखते हुए एस्मा कानून लागू कर दिया है.
इस कानून के प्रभावी होने के बाद से बड़े पैमाने पर समितियों के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है. वहीं अब रायपुर जिले में हड़ताली कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई है. सभी पर आंदोलन की वजह से धान खरीदी की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है.
धान खरीदी में बाधा डालने वाले 4 कर्मचारियों पर FIR दर्ज
जिन कर्मचारियों पर FIR दर्ज किया गया है. उनमें कौशल वर्मा, बृजमोहन देवांगन, राम कुमार वर्मा और पोषण लाल धुरंधर का नाम शामिल है. सभी कर्मियों पर संबंधित शाखा प्रबंधकों ने एस्मा के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई
इसके बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर सभी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई. ये सभी एफआईआर खरोरा, धरसीवां और नेवरा थानों में दर्ज की गई हैं.

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक