राहुल गांधी की 1300 किमी यात्रा का सुपर फ्लॉप शो: बिहार में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 61 में से सिर्फ 6 सीटें!
Congress RJD Yatra Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ हो गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह फेल रही. जिस रूट से यह यात्रा गुजरी, वहां ज्यादातर सीटों पर एनडीए ने एकतरफा जीत दर्ज की. यानी इस यात्रा का चुनावी असर न के बराबर रहा. शुक्रवार को आए नतीजों में एनडीए को 202 सीटें मिली तो वहीं महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिली हैं.
25 जिलों के गुजरी यात्रा
महागठबंधन ने यह यात्रा चुनाव के कुछ सप्ताह पहले ही शुरू की थी. जिसमें दावा किया कि ‘वोटों की रक्षा’ और ‘वोट चोरी के खिलाफ आवाज’ उठाई गई है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना था कि इससे जमीनी पकड़ मजबूत होगी लेकिन नतीजों ने पानी फेर दिया. महागठबंधन की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम के डेहरी से शुरू हुई थी, जो बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरी.
जहां से निकली यात्रा, वहां से MGB का सफाया
एनडीए के बड़े नेता जिन सीटों पर चुनाव प्रचार किए, वहां ज्यादातर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं, महागठबंधन में बिल्कुल उल्टा निकला. महागठबंधन ने जिन क्षेत्रों में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली और खूब मेहनत की. वहां के परिणाम निराशाजनक रहे. कांग्रेस पार्टी को इन क्षेत्रों की केवल 1 ही सीट पर जीत मिल पाई है, वह सीट है अररिया. जहां से कांग्रेस के अबिदुर रहमान ने जेडीयू के शगुफ्ता अजीम को हराया है.
1300 किमी. की ‘वोटर अधिकार यात्रा’
वोटर अधिकार यात्रा का समापन 1 सितंबर को किया गया था. जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, सीपीआई (एमएल) के दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी के मुकेश सहनी समेत कई दिग्गज शामिल हुए. बिहार में यह यात्रा करीब 1300 किमी. रही. नतीजों को देखने के बाद ऐसा नहीं लगता कि बिहार में इस यात्रा का कोई खास प्रभाव पड़ा. इससे न तो जनसमर्थन जुड़ा और न ही राजनीतिक हवा बदली. बल्कि जिन इलाकों से यात्रा गुजरी, वहां महागठबंधन को करारी हार मिली. यानी कहा जा सकता है कि 1300 किमी. की यात्रा करने वाले राहुल गांधी को 13 सीटें भी नहीं मिल पाईं.

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक