दिल्ली ट्रेड फेयर में पहले दिन नहीं दिखे हाई-टेक विदेशी स्टॉल, 12 देशों ने लगाई भागीदारी
नई दिल्ली: 44वे इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर की शुरुआत शुक्रवार को हुई। फेयर में 12 देशों की कंपनियां शामिल होने के बावजूद किसी भी विदेशी स्टॉल पर आधुनिक तकनीक या मशीनी उपकरणों की प्रदर्शनी नहीं लगाई गई है। इन स्टॉल्स पर सलवार सूट, कॉस्मेटिक आइटम्स, स्टोन रिंग, होम डेकोर, ड्राई फ्रूट, मिठाई, चॉकलेट और किचन की कुछ सामान्य चीजें ही दिखाई दीं।
घर के सामान बेक रही हांगकांग की कंपनी
इस बार चीन की भागीदारी को लेकर ITPO ने काफी प्रचार किया था लेकिन चीन के नाम पर सिर्फ हांगकांग की एक कंपनी Onyx पहुंची है। यह बड़े आकार के पत्थर के गमले, जार, प्लेट और कटोरी जैसे आइटम्स बेच रही है। कंपनी के डायरेक्टर मो. शौकत अली ने बताया कि ये सामान अफगानिस्तान से खरीदा जाता है और भारत में बेचने की जिम्मेदारी उनके पास है।
इन कंपनियों ने लगाए स्टॉल
कंपनी के डायरेक्टर ने साफ कहा कि चीन या हांगकांग से कोई प्रतिनिधि ट्रेड फेयर में नहीं आया है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 1 के ग्राउंड फ्लोर पर विदेशी पवेलियन में थाईलैंड, दुबई, ईरान, अफगानिस्तान, कोरिया, तुर्की, इजिप्ट और ट्यूनीशिया के 80 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। अफगानिस्तान और ईरान के स्टॉल पर ड्राई फ्रूट बिक रहे हैं।
इस देश के सबसे ज्यादा स्टॉल
थाईलैंड के सबसे अधिक स्टॉल है। इनमें सलवार सूट और फैंसी आइटम्स बेचे जा रहे हैं। कई अफगानी और ईरानी स्टॉल संभाल रहे एजेंटों ने बताया कि वे लाजपत नगर में ड्राई फ्रूट का कारोबार करते है। इस बार ITPO ने बिना औपचारिक बयान या जानकारी दिए ट्रेड फेयर की शुरुआत की है।
दिल्ली पवेलियन में क्या है खास ?
राजधानी के अलग-अलग जिलों से आए MSME, शिल्पकारों, स्टार्टअप्स और छोटे उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट और सर्विस को दिखाने का मौका दिया गया है। पवेलियन को लाल किला थीम पर डिजाइन किया गया है। पवेलियन में कुल 49 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें महिला उद्यमियों और SC/ST आधारित इकाइयों को खास मौका दिया गया है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश