दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक: AQI 400 पार, 34 इलाके रेड जोन में....
दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जो लोगों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है. हवा दिन ब दिन और खराब होती जा रही है. AQI में लगातार इजाफा हो रहा है. बढ़ते प्रदूषण से लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं भी हो रही हैं. लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 के पार है. वहीं दिल्ली का ओवरऑल AQI 386 है और 34 इलाके रेड जोन में हैं.
ITO और जहांगीरपुरी का AQI 416, आनंद विहार का 419, चांदनी चौक का 416, अशोक विहार का 409, मुंडका का 422, नरेला का 412, नेहरू नगर का 408, पंजाबी बाग का 401, RK पुरम का 402, रोहिणी का 417, सोनिया विहार का 407, विवेक विहार का 416, वजीरपुर का 443 AQI है. इन इलाकों में हवा बेहद गंभीर श्रेणी में है. इसके अलावा कई इलाकों का AQI 300 से 400 के बीच भी है.
इन इलाकों में 300 के पार AQI
अलीपुर का 391, आया नगर का 378, बुराड़ी क्रॉसिंग की 378, मथुरा रोड का 366, कर्णी सिंह का 386, DTU का 355, द्वारका का 392, IGI एयरपोर्ट 349, जवाहरलाल नेहरू का 386, लोधी रोड का AQI, सीरीफोर्ट का 392, शादीपुर का 354, पूसा का 372, पटपड़गंज का 396, नॉर्थ कैंपस का 391, बवाना का 437, नजफगढ़ का 387, मंदिर मार्ग का 379 AQI है. ये इलाके रोड जोन में हैं.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
हालांकि, aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है. दिल्ली का AQI 533 दर्ज किया गया. वहीं गाजियाबाद का AQI 362, नोएडा का AQI 382 और गुरुग्राम का AQI 306 है. इसके अलावा अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में अगले 5 दिन धुंध छाए रहने की संभावना है. दिल्ली में ठंड बढ़ रही है. आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. अगले 5 दिन दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में ठंड में बढ़ोतरी होगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव