नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट: 9 की मौत, 30 घायल, आतंकी कनेक्शन की जांच जारी!
Srinagar Blast: जम्मू कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात एक जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनाई दी. वहीं, धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद मानव अंग 300 फीट दूर तक बिखरे मिले.
एक घंटे तक होते रहे धमाके
प्रत्यक्षदर्शी और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक ब्लास्ट इतना तीव्र था कि आग और धुएं का गुबार आसमान में कई सौ फीट तक उठता दिखाई दिया. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार एक घंटे तक छोटे-छोटे धमाके होते रहे. इस वजह से राहत और बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
लापरवाही या आतंकी साजिश
जांच एजेंसियां दो अलग-अलग एंगल से इस घटना की जांच कर रही हैं. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन के भीतर 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट जैसी विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी. इसमें ही धमाका हुआ, ये ब्लास्ट तब हुआ जब मजिस्ट्रेट की निगरानी में उसे सील कराया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: ‘क्या 20 हजार करोड़ में जनता के वोट खरीदे जा सकते हैं?’, बिहार चुनाव के नतीजों पर पप्पू यादव का बयान
इसके अलावा दूसरा एंगल ये है कि लाल किला आतंकी धमाके के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी दौरान पुलिस ने एक कार जब्त की, जो नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ी हुई थी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसमें विस्फोटक था या IED लगाया गया था. जिसके विस्फोट ने अमोनियम नाइट्रेट को डेटोनेट कर दिया. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शैडो संगठन पीएएफएफ(PAFF) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. जांच अधिकारी इस दावे की सत्यता की जांच कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव