दो वर्षों से चलने में असमर्थ दिनेश को मिली नई जिंदगी
रायपुर : 37 वर्षीय दिनेश पात्रे पिछले दो वर्षों से दोनों कूल्हों में गंभीर दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम अखरार निवासी दिनेश की बीमारी बढ़ने के साथ उनकी चलने-फिरने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती गई और पिछले छह महीनों से वे पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। लगातार बढ़ते दर्द और असहाय स्थिति के कारण उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित होने लगे थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सा टीम द्वारा विस्तृत जांच की गई। जांच में पाया गया कि दिनेश के दोनों कूल्हों के जोड़ (हिप जॉइंट) गंभीर रूप से खराब हो चुके हैं, जिसके कारण उन्हें तुरंत शल्य चिकित्सा की आवश्यकता है।
सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. राय के निर्देशन में जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह टंडन एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश बेलदार ने दिनेश का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस जटिल शल्य चिकित्सा के बाद दिनेश की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ऑपरेशन के बाद दिनेश अब स्वस्थ हैं और धीरे-धीरे चलने-फिरने लगे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि नियमित फिजियोथेरेपी और सावधानी बरतने से मरीज जल्द ही सामान्य जीवन जीने में सक्षम हो जाएगा। परिजनों ने उपचार और देखभाल के लिए जिला चिकित्सालय की चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान चिकित्सकगण अभिलाषा दास, आयुष राम, हरेन्द्र मिरे सहित विभाग के अधिकारी और नर्स मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव