दिल्ली दहली! लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. घायलों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई. इससे पास खड़ी 8 और गाड़ियों में आग लग गई. इसके बाद इलाके में दशहत मच गई है. वहीं धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. धमाका शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ.
UP में भी अलर्ट जारी
दिल्ली में हाई अलर्ट के साथ ही यूपी में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और चेकिंग बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है.
दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि विस्फोट एक खड़ी गाड़ी में हुआ. आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अब तक दमकल विभाग की सात गाड़ियां तैनात की गई हैं. हालांकि धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है.
गेट नंबर एक के पास हुआ विस्फोट
जानकारी के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ. जिसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. अभी नुकसान कितना हुआ है, इसका अभी तक अनुमान नहीं लग सका है. वहीं धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा कि धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं.
‘ऐसा लगा हम सब मारे जाएंगे’
स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने कहा, ‘मैं पास में ही रहता हूं. मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है, तभी एक जोरदार धमाका हुआ.’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैंने जिंदगी में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना. मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे.’

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह