हाथी के हमले से खेत की रखवाली करने जा रहे युवक की हुई मृत्यु
कोरबा कोरबा जिले के कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला रेंज में मानव-हाथी के द्वंद्व का एक और मामला सामने आया है। ग्राम बोतली में एक युवक की हाथी के हमले में मृत्यु हो गई। वह अपने खेत की फसल की रखवाली के लिए जा रहा था, तभी आमाबाड़ी के पास एक अकेला गजराज अचानक उसके सामने आ गया और हमला कर दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बोतली निवासी 36 वर्षीय शिव नारायण कंवर पिता बंकट सिंह कंवर रात्रि लगभग एक बजे खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका सामना एक विशालकाय हाथी से हो गया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने वन विभाग को अवगत कराया। इसके बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय में भिजवाया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिवार को तत्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान कर दिए गए हैं। विभागीय प्रावधान के अनुसार वन्यप्राणी हमले में जनहानि पर 6 लाख रुपए मुआवजा दिया जाता है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शेष 5 लाख 75 हजार रुपए भी जल्द ही परिजनों को दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय हैं की करतला रेंज में पिछले सप्ताह से 38 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। यह दल पीडिया और आसपास के क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। विगत रात्रि दल आगे बढ़कर बोतली जंगल की ओर चला गया। इसी दौरान दल से अलग हुआ एक हाथी ग्राम के पास पहुंचा और यह हादसा घटित हो गया। करतला रेंज में एक माह के भीतर हाथी के हमले से यह दूसरी मौत है। इससे पहले रामपुर सर्किल में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की भी हाथी के हमले में मौत हो चुकी है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह