दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
नई दिल्ली। भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। अभी इसके दूर होने की संभावना भी नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक के साथ ही रेलवे पुल को भी नुकसान पहुंचा है जिसकी फिलहाल मरम्मत की जा रही है।
11 जोड़ी ट्रेनें निरस्त
कठुआ व माधोपुर, ऊधमपुर के नजदीक और पठानकोट के नजदीक पुल का मरम्मत कार्य करने के लिए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22439/22440), जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस और काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल लिंक गरीब रथ एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस, ऊधमपुर-सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस सहित 11 जोड़ी ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त रहेंगी।
वहीं, शालीमार-मलाणी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस, बलिदानी तुषार महाजन ऊधमपुर-पठानकोट डीएमयू का परिचालन भी इस माह के बाद शुरू होगा। अधिकांश ट्रेनें निरस्त होने के कारण जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चल रही ट्रेनों में लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए बीच-बीच में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित