वोट चोरी और SIR मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान
एसआईआर की प्रक्रिया में खामियों के साथ केंद्र सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर रही है, अपने इस आरोप को लेकर कांग्रेस ने अक्टूबर महीने में देश भर में 5 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर अभियान चलाया था. वहीं 5 नवम्बर को ही 5 करोड़ से ज़्यादा का अभियान पूरा हुआ. इसके बाद कांग्रेस टॉप लीडरशिप ने तय किया कि 8 नवम्बर को हर राज्य के पार्टी के मुख्यालय में हस्ताक्षर के साथ विरोध जताया जाएगा.
इसके बाद राज्यों से सभी हस्ताक्षर अभियान के तहत आए कागजात को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय भेजा जाएगा, जिसे मीडिया के सामने रखा जाएगा.
दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली
बिहार चुनाव के मद्देनजर अगले कदम के तहत नवम्बर के आखिरी हफ्ते में या दिसम्बर के पहले हफ्ते में कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली प्लान कर रही है. इसमें इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी न्योता भेजा जा सकता है. इस रैली में 5 करोड़ से ज़्यादा लोगों के हस्ताक्षर अभियान को जनता के बीच रखा जाएगा. इसके बाद इन हस्ताक्षरों के दस्तावेज राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए
दरअसल, कांग्रेस तय कर चुकी है कि, इस मुद्दे पर वो खुद सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी. वह चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले. कांग्रेस का मानना है कि, उसके नेता राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ खुलासे किये हैं, वो जनता के प्रति जवाबदेह हैं. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि, बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर मामला अदालत में है.
देश के बाकी राज्यों में एसआईआर कराने का फैसला
कांग्रेस का कहना है कि फैसला आया नहीं, लेकिन उसी वोटर लिस्ट पर पहले दौर का मतदान हो गया. इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने बिहार का फैसला नहीं आने के बावजूद देश के बाकी राज्यों में एसआईआर कराने का फैसला कर दिया.

गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा