प्रशासन ने मोमोज के अवैध प्लांट पर लगाया ताला, स्वाद बढ़ाने के लिए डालते थे केमिकल का ओवरडोज…
इंदौर. मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) में खाद्य मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खातीपुरा क्षेत्र में एक अवैध मोमो फैक्ट्री (illegal momo plant) को सील (seal) कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे मोमोज में जायका बढ़ाने वाले रसायन अजिनोमोटो (Monosodium Glutamate – MSG) का इस्तेमाल तय मानकों से कई गुना अधिक मात्रा में किया जा रहा था. स्वाद बढ़ाने वाली यह सामग्री जहां मोमो को लजीज बनाती है, वहीं इसकी ज्यादा मात्रा सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है.
एजेंसी के अनुसार, फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित की जा रही थी और यहां से विभिन्न फास्ट फूड स्टॉल, ठेले एवं रेस्टोरेंट्स को बड़ी मात्रा में मोमो की सप्लाई की जाती थी. छापेमारी के दौरान परिसर से अजिनोमोटो की भारी मात्रा बरामद हुई. जांच में पाया गया कि मोमोज में इसे निर्धारित सीमा से अधिक मिलाया जा रहा था, ताकि स्वाद को बढ़ाया जा सके और ग्राहकों को लुभाया जा सके.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अजिनोमोटो की अधिक मात्रा खासकर गर्भवती महिलाओं और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है. यह सिरदर्द, उलझन, एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है और शरीर में रासायनिक संतुलन को प्रभावित करता है. खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार, इसकी सीमित मात्रा में उपयोग की अनुमति है, लेकिन इस फैक्ट्री में इसका अत्यधिक प्रयोग पाया गया, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ है.
फैक्ट्री की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब स्थिति में पाई गई. कच्चा माल बिना सुरक्षा और स्वच्छता के खुले में जमीन पर रखा हुआ था. निर्माण स्थल पर गंदगी थी. इतनी लापरवाही और मिलावट की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने मौके पर ही यूनिट को सील करने के आदेश जारी कर दिए. इस यूनिट के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला, जिसको लेकर इसे अगले आदेश तक बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा संयंत्र के खिलाफ विस्तृत जांच की जा रही है.

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया