अमूल और इफको को विश्व की टॉप सहकारी संस्था का दर्जा, अमित शाह ने दी बधाई, कही ये बात
नई दिल्ली । अमूल और इफको (Amul and IFFCO) ने खास मुकाम हासिल किया है। अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों (Dairy products) का विपणन करने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) को प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) प्रदर्शन के आधार पर दुनिया की पहले नंबर की सहकारी संस्था का दर्जा दिया गया है। वहीं, इफको ने इसी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने इस खास उपलब्धि पर बधाई दी है। एक्स पर लिखे अपने खास संदेश में गृहमंत्री ने इसका श्रेय पीएम मोदी की दूरदर्शिता भरे नेतृत्व को दिया।
बता दें कि यह रैंकिंग इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर 2025 ने जारी की है। इस सूची की घोषणा कतर के दोहा में आईसीए सीएम50 सम्मेलन में की गई। जीसीएमएमएफ ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह पहचान अमूल के अपने सहकारिता मॉडल के जरिए लाखों डेयरी किसानों को मजबूत बनाने में योगदान को दर्शाता है। इससे पूरे भारत में समावेशी वृद्धि और सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस का मुख्यालय ब्रसेल्स में है। यह दुनिया भर की सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है और उनके टिकाऊ कारोबारी मॉडल को बढ़ावा देता है। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि अमूल एक ऐसा ब्रांड है जिसका स्वामित्व पूरी तरह किसानों के पास है। वे दूध इकट्ठा करने और विनिर्माण से लेकर विपणन तक सारा प्रबंधन करते हैं। हमारा असर सिर्फ आर्थिक तक ही सीमित नहीं है। हमारा मॉडल गरीबी कम करने और लैंगिक समानता से लेकर स्थिर समुदाय तक संयुक्त राष्ट्र के कई टिकाऊ विकास लक्ष्यों का समर्थन करता है।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया