दिल्ली सरकार की ‘सहेली पिंक कार्ड’ योजना फिलहाल अटकी, महिलाओं को करना होगा इंतजार
नई दिल्लीः डीटीसी बसों में सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को ही मुफ्त सफर सुविधा देने के लिए लॉन्च होने वाले सहेली पिंक कार्ड का अभी और इंतजार करना होगा। डीटीसी की तरफ से स्मार्ट कार्ड के लिए अभी तक बैंकों से साथ कोई करार नहीं हो पाया है। डीटीसी प्रबंधन ने बुधवार को इसे लेकर एक बैठक भी की है। बैंकों के चयन के लिए मौजूदा निविदा को ही 11 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
आधिकारिक सूत्रों की माने तो बैंकों के साथ बुधवार को हुई बैठक में सहेली स्मार्ट कार्ड के साथ बैंकों के इंटीग्रेशन को लेकर चर्चा हुई। जिसमें यह बात सामने आई है कि सहेली पिंक कार्ड के तहत महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इससे कार्ड पर कोई भी लेन देन नहीं होगा, जिससे बैंकों को कोई फायदा नहीं होगा। दूसरा कारण इस टेंडर में सिर्फ एक ही बिडर सामने आया है। अब डीटीसी ने बैठक के बाद मौजूदा टेंडर की अंतिम तारीख 11 नवंबर तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।महिलाओं ने मुफ्त बस सफर का
उठाया फायदा
अधिकारियों ने बताया कि अब कम से कम एक महीने का समय और लगेगा। डीटीसी के साथ डिम्ट्स बसों में लगने वाले इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन के साथ भी इसका इंटीग्रेशन किया जाएगा। दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना 2019 में शुरू हुई थी। तब से अब तक करोड़ों महिलाएं इसमें सफर कर चुकी है। बीते दो महीने में ही 12.60 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस सफर का फायदा उठाया है।
दिल्ली की महिलाओं को ही मिलेगा पिंक स्मार्ट कार्ड
सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन में दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड देना होगा। अभी मिलने वाला फिजिकल पिंक टिकट नहीं मिलेगा। अभी एनसीआर की महिलाएं भी पिंक टिकट लेकर डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर कर रही है।
ये दस्तावेज हैं जरूरी
दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए पिंक स्मार्ट के लिए आवेदन करना होगा। यह आवेदन डीटीसी की वेबसाइट, बैंक और डीटीसी के काउंटर पर उपलब्ध होंगे। उसके बाद महिलाओं को अपना फोटो, आधार कार्ड के साथ फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। उस आवेदन के आधार पर उनका वेरिफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद ही स्मार्ट कार्ड जारी होगा। जिसे डीटीसी बसों में लगे ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) पर टैप करके मुफ्त सफर कर पाएंगे। पिंक स्मार्ट कार्ड केवाईसी के बाद जारी होंगे।

पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें