नाराज़ बेटे ने पिता के खाते से उड़ाए 26 लाख, खरीदा सोना — पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजादपुर मंडी में पार्किंग ठेकेदारी करने वाले एक शख्स ने अपने बड़े बेटे को पार्किंग का काम सौंप दिया। दूसरी पत्नी का बेटा इस बात से इस कदर नाराज हुआ कि उसने चुपचाप पिता के खाते से 26.32 लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने पिता के खाते से सोना खरीद लिया।
पिता को जब वारदात का पता चला तो पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस छानबीन में मामले का खुलासा हो गया। अपराध शाखा की साइबर सेल ने शिकायतकर्ता के बेटे शिवम शर्मा (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 13 लाख रुपये का सोना और उसके खाते से 3 लाख रुपये बरामद कर खाता फ्रीज कर दिया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पिछले दिनों 68 साल के एक बुजुर्ग ने 26 लाख से अधिक की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनका आजादपुर में पार्किंग का काम है। उनके खाते से किसी ने 26.32 लाख रुपये चुपचाप निकाल लिया। शिकायत के समय उनका बेटा शिवम भी उनके साथ था।
पुलिस पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की हैं। वह दूसरी पत्नी से है। पिता ने हमेशा पहली पत्नी और बच्चों को तव्वजों दी। इसकी वजह से हमेशा उसकी मां और वह खुद आर्थिक तंगी से गुजरते रहे। पिता ने जब अपना कारोबार पहली पत्नी के बेटे को सौंपा तो वह चिढ़ गया। पिता को ऑन लाइन लेनदेन की कम जानकारी थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाया।
मार्च 2025 में पिता पहली पत्नी की मौत पर उनके अंतिम संस्कार में गए तो आरोपी ने एक यूपीआई आईडी बनाई। बाद में खाते से लिंक सिमकार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने नामी ई-कॉमर्स साइट से 26.32 लाख का सोना खरीद लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की अलमारी में रखे सोने को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ग्रेजुएट है और कॉल सेंटर में काम कर चुका है। पुलिस बाकी रकम को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता