रायपुर में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी थी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति, अब दोबारा स्थापित की गई
राजधानी रायपुर में 26 अक्टूबर को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP चौक में लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात खंडित कर दिया. वहीं आज सुबह छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की दोबारा स्थापना की गई. वहीं मूर्ति खंडित करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खंडित करने वाला मानसिक विक्षिप्त है.
VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी
दरअसल, 26 अक्टूबर को VIP चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया था. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया. मूर्ति टूटने की खबर मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, साथ ही नगर निगम अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी थी.
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया था प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का सिर टूटा हुआ देखकर लोगों को गुस्सा साफ देखने को मिला. घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया था. संगठन के सदस्यों ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति पर हमला बताते हुए नारेबाजी की थी.
सीएम बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
वहीं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़ करने के मामले में CM विष्णु देव साय का बयान भी सामने आया था. उन्होंने कहा कि शिकायत हुई होगी तो कार्यवाही निश्चित रूप से होगी. किसी को बक्शा नहीं जाएगा.

बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता