एशेज 2025: पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ लीड करेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम
नई दिल्ली: पर्थ में खेले जाने वाले एशेज के पहले टेस्ट से पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. कमिंस ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान थे. ऐसे में उनकी गैर-मौजूदगी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एशेज के पहले टेस्ट में अब स्टीव स्मिथ कप्तानी करते दिखेंगे. पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से कमिंस के बाहर होने की जानकारी देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया है. मगर अभी तक गेंदबाजी का अभ्यास शुरू नहीं किया है.
एशेज के पहले टेस्ट से कमिंस बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक एशेज सीरीज के शुरू होने में अब महीने भर से भी कम वक्त बचा है. और, कमिंस अभी भी अपनी बैक इंजरी से रिकवर हो रहे हैं. उन्हें अभी गेंदबाजी शुरू करने में कम से कम 4 हफ्ते का वक्त और लगेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस बयान के बाद साफ हो गया कि कमिंस, एशेज सीरीज के पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे.
दूसरे एशेज टेस्ट से हो सकती है कमिंस की वापसी
एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से हो रहा है, जिसका पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में खेला जाना है. अब चूंकि कमिंस को कम से कम 4 हफ्ते गेंदबाजी शुरू करने में और लगेंगे तो ऐसे में एशेज के दूसरे टेस्ट से कमिंस के कमबैक की उम्मीद जताई जा रही है. एशेज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाना है.
एशेज सीरीज के बाकी 3 टेस्ट एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेला जाएगा. एडिलेड में तीसरा एशेज टेस्ट 17 दिसंबर से शुरू होगा. वहीं 26 दिसंबरे से मेलबर्न में होने वाला एशेज का चौथा मैच, बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा. 5 और आखिरी एशेज टेस्ट नए साल में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 4 जनवरी से होगी.
स्मिथ कप्तान, ये गेंदबाज ले सकता है कमिंस की जगह
पैट कमिंस के बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में कप्तान होंगे. वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेंइंग इलेवन में कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड लेते दिख सकते हैं, जिनका गेंद के साथ घरेलू टेस्ट में औसत 12.63 का रहा है.

बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता