झाबुआ में हीरोपंती के चक्कर में युवक ने मुंह में फोड़ा सुतली बम, चहरे के उड़े चिथड़े
झाबुआ: पेटलावद उपखंड के ग्राम बाछी खेड़ा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर स्टंट दिखाने के चक्कर में अपनी ही जान जोखिम में डाल दी. युवक ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. युवक ने अपने ही मुंह में सुतली बम रखकर जला दिया. जिससे उसके मुंह में ही सुतली बम फट गया और युवक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और मुंह के चिथड़े उड़ गए.
मुंह में रखकर फोड़ा सुतली बम
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बाछी खेड़ा निवासी रोहित, पिता संजू सोलंकी के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया पर ट्रेंड फॉलो करने या नया ट्रेंड शुरू करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसने स्टंट करते हुए रस्सी बम (सुतली बम) मुंह में रख लिया और उसे जलाकर फोड़ दिया.
गंभीर अवस्था में किया रतलाम रेफर
धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए. धमाके के तुरंत बाद रोहित का चेहरा लहूलुहान हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने उसे तुरंत पेटलावद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पेटलावद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पंचनामा तैयार किया.
दिखाने के चक्कर में जानलेवा हरकत
ग्रामीणों का कहना है कि युवक का यह कदम पूरी तरह लापरवाही और दिखावे का नतीजा है. आजकल कुछ युवा सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने के चक्कर में जानलेवा हरकत करने लगे हैं. यह घटना उनके लिए सबक है. लोगों को ऐसे दिखावे से बचना चाहिए. वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल समाज के लिए शर्मनाक हैं, बल्कि युवाओं के भविष्य के लिए भी चेतावनी हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल