छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों तक कई जिलों में बरसात के आसार
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना है. अभी बस्तर में गर्मी और उमस भरा माहौल बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आज गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा यहां तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.
प्रदेश में 64 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी
इस साल छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के महीने में सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. आमतौर पर 22 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 49.3 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 80.7 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है. वहीं अभी और भी बारिश होने की संभावना है.
10-12 दिन देरी से लौटा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है. फिलहाल देश भर से मानसून लौट चुका है. छत्तीसगढ़ में भी आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हुई है. इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब 10-12 दिन देरी से लौटा है.
प्रदेशभर में बरसा 1167.4 मिमी पानी
प्रदेश भर में अब तक औसतन 1167.4 मिमी बारिश हुई है. 30 सितंबर तक के आंकड़ों के हिसाब से बेमेतरा जिले में अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम 524.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, प्रदेश के अन्य जिले जैसे- बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में सामान्य वर्षा हुई है, जबकि बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा 1520.9 मिमी बारिश हुई है.
बता दें कि बीते 24 घंटे में बस्तर के दरभा गांव में लगभग 10 मिमी बारिश हुई है. वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 33.2 डिग्री और अंबिकापुर में सबसे कम 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन