भव्य स्वागत कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
साधना एक्सप्रेस नरसिंहपुर। नगर में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक आदरणीय संजय शर्मा, पूर्व विधायक आदरणीय देवेंद्र पटेल, आदरणीय मनीष राय, आदरणीय रवि शेखर जयसवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वागत जत्था आदरणीय प्रभात चौकसे, आदरणीय मनोहर ठाकुर, आदरणीय अनुज कुमार, आदरणीय राजन श्रीवास्तव, आदरणीय राजू भैया, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस हितेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस महासचिव मनीष कौरव, अभिषेक चतुर्वेदी, हर्षित रघुवंशी, चिंटू ठाकुर, कैलाश रघुवंशी, आरिफ खान, लखन सेन, कुलदीप खरे, धर्मेंद्र तिवारी, पारस रघुवंशी, रत्नेश रघुवंशी, प्रियांशु रघुवंशी, बाबू विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की। लोगों ने बताया कि अरुण यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास और जनता से जुड़ाव को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर स्वागत नारों से वातावरण गूंज उठा।
भव्य आयोजन और गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। उपस्थित जनों ने सभी नेताओं का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और पार्टी की एकता तथा संगठन सशक्तीकरण का संकल्प लिया।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में