ग्वालियर की शान: सिंधिया घराने की ‘सोने की लूट’ परंपरा आज भी जीवंत, तलवार का अनोखा महत्व
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में अनुष्ठान और विशेष पूजा-पाठ का काफी महत्व है। यहां सदियों से चली आ रही परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। ऐसा ही मौका था पवित्र शमी पूजन का , जिसमें जैसे ही महाराज ने तलवार से शमी को स्पर्श किया तो सोना लूटने के लिए लोगों में होड़ मच जाती है। सिंधिया राजपरिवार की परंपराओं का नज़ारा एक बार फिर ग्वालियर में देखने को मिला। दशहरा मैदान में शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के साथ पवित्र 'शमी' पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया। इस मौके पर सिंधिया रियासत के दरबारी भी अपनी पारंपरिक राजसी वेशभूषा में मौजूद रहे।
तलवार से किया स्पर्श और 'सोना' लूटने की होड़
शमी पूजन के दौरान महाराज सिंधिया ने तलवार से शमी के पेड़ को स्पर्श कर पूजा-अर्चना की। जैसे ही उन्होंने शमी के पेड़ को तलवार से छुआ, वैसे ही हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग परंपरागत रूप से शमी की पत्तियां लूटने के लिए दौड़ पड़े। शमी की पत्तियां सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं, इसी वजह से लोग इन्हें पाने के लिए उत्साह के साथ जुटे।
शाही अंदाज, राजसी परंपरा और इतिहास की झलक
पूजन के दौरान दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में सिंधिया समर्थक और परिवार से जुड़े लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान शाही अंदाज, परंपरागत रस्में और सिंधिया घराने की ऐतिहासिक धरोहर का विशेष महत्व देखने को मिला। ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया दोनों ही शाही पोशाक में नजर आए, जिससे माहौल और भी भव्य बन गया।
सदियों से चली आ रही परंपरा
शमी पूजन की यह परंपरा सिंधिया राजघराने में वर्षों से चली आ रही है। दशहरे पर इसे विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि इसे शक्ति और विजय का प्रतीक माना जाता है। हर साल दशहरा पर्व पर सिंधिया परिवार द्वारा किए जाने वाले इस शमी पूजन का ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी पूजन कार्यक्रम ऐतिहासिक गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
मॉडलिंग से इवेंट डायरेक्टर का सफऱ जबलपुर की मनीषा गुप्ता से आशीष नेमा की बातचीत
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।