फिनफ्लूएंसर्स की ताकत: सेबी रिपोर्ट में खुलासा, निवेशक यूट्यूब पर सबसे ज्यादा निर्भर
व्यापार: निवेश करने के तमाम विकल्पों और सलाह देने वाले प्लेटफॉर्मों की भरमार के बावजूद 93 फीसदी निवेशक फिनफ्लूएंसर्स यानी वित्तीय राय देने वाले इन्फ्लूएसंर्स को विश्वसनीय मानते हैं। सात फीसदी ऐसे हैं जो बिल्कुल विश्वसनीय नहीं मानते हैं। सेबी के सर्वे में पता चलता है कि डिजिटल सहकर्मी समूह प्रतिभूति बाजार में उत्पादों की जानकारी वाले शीर्ष साधन बने हुए हैं।
सर्वे में कहा गया है कि 62 फीसदी निवेशक कुछ या अधिकांश निवेश का निर्णय फिनप्लूएंसर्स की सिफारिशों के आधार पर लेते हैं। फिनफ्लूएंसर्स को फॉलो करने के लिए सबसे ज्यादा 91 फीसदी निवेशक यूट्यूब का उपयोग करते हैं। 64 फीसदी इंस्टाग्राम का 61 फीसदी फेसबुक पर जाते हैं। 11 फीसदी ट्विटर व केवल चार फीसदी लिंक्डइन पर जाते हैं।
प्रतिभूतियों के लिए जानकारी जुटाने के निवेशकों के सामान्य साधन में 59 फीसदी दोस्त, परिवार व सहकर्मी का योगदान होता है। सोशल मीडिया का योगदान 56 फीसदी होता है। ऑनलाइन निवेश के साधन जैसे टेलीग्राम, फेसबुक और रेडिट का 34 फीसदी निवेशक उपयोग करते हैं।
जोखिम व रिटर्न की चिंता अधिक
जो लोग निवेश करना चाहते हैं वे प्रतिभूति बाजार के उत्पाद जटिलता और जोखिम एवं रिटर्न की चिंता से भरे हैं। इनकी मुख्य चिंताओं में नुकसान का डर, सीमित ज्ञान और पहुंच के साथ वित्तीय संस्थानों में कम विश्वास शामिल हैं। जो निवेश करने की इच्छा रखते हैं उनमें बाजार के जोखिमों के कारण पैसा खोने का डर है, खासकर स्टॉक में। जोखिमों के कारण 79 फीसदी को लगता है कि पैसा चला जाएगा। 67 फीसदी रिटर्न व प्रदर्शन की अनिश्चितता को लेकर चिंतित होते हैं।
36 फीसदी निवेशकों को सही ज्ञान
सर्वे के अनुसार, केवल 36 फीसदी निवेशकों को बाजार के बारे में मध्यम से उच्च स्तर का ज्ञान है। यह स्थिति वहां है जहां बाजार की ज्यादा पहुंच है। 50 फीसदी निवेशकों को कम जानकारी है। उत्पाद कैसे काम करता है, इस बारे में 28 फीसदी को कोई जानकारी नहीं है। 27 फीसदी को यह नहीं पता कि निवेश कैसे शुरू करना है। जानकारी के लिए बहुत सारे साधन होने से 20 फीसदी लोग निवेश को लेकर भ्रम में रहते हैं।

अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
मॉडलिंग से इवेंट डायरेक्टर का सफऱ जबलपुर की मनीषा गुप्ता से आशीष नेमा की बातचीत
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।