दिल्ली में बुजुर्ग से ऑनलाइन धोखा, गूगल पर सर्च किया पेटीएम मॉल का नंबर और गंवा बैठे रकम
नई दिल्लीः दिल्ली स्थित वसुंधरा एंक्लेव में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग को गूगल से पेटीएम मॉल का नंबर लेना भारी पड़ा। कॉल करने पर जालसाज ने उनके बैंक अकाउंट से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर ईस्ट दिल्ली की साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि उसी दौरान जालसाजों ने कॉल पर उनके फोन का एक्सेस ले लिया।
रिटायर्ड इंजीनियर के साथ धोखाधड़ी
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग वसुंधरा एंक्लेव में रहते हैं। वह सऊदी अरब से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। जुलाई 2025 में उन्होंने पेटीएम मॉल से मिक्सर ऑर्डर किया था। जिसके बाद 31 जुलाई तक मिक्सर भेजने का वादा किया गया था। लेकिन जब 3 अगस्त तक भी मिक्सर नहीं आया तो उन्होंने गूगल पर उनका नंबर सर्च किया। इस दौरान उन्हें गूगल पर पेटीएम मॉल की वेबसाइट मिली, जिस पर जाकर उन्होंने नंबर लिया और कॉल की।
जालसाजों ने ठग लिए 1 लाख से ज्यादा
आरोप है कि उसी दौरान जालसाजों ने कॉल पर उनके फोन का एक्सेस ले लिया। इसके बाद मिक्सर की राशि वापस करने के नाम पर उन्हें काफी देर तक कॉल पर रखा। करीब 20 मिनट बाद आरोपी ने कॉल काट दी। कॉल कटने के बाद बुजुर्ग के पास दो मैसेज आए, जिनमें उनके बैंक अकाउंट से 35 हजार और 95 हजार रुपये कटने की जानकारी दी हुई थी। उन्होंने फौरन मामले में पुलिस को शिकायत की, जिस पर अब केस दर्ज किया गया है।

वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
पुस्तकें न केवल ज्ञान का भंडार होती हैं, बल्कि वे हमारे जीवन को दिशा देने वाली सच्ची मित्र भी होती हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।