अपराध की पाठशाला बना यूट्यूब: बीएससी छात्र पर हमले के आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाले बीएससी के छात्र को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने अपने घर में तांक-झांक करने से मना किया था। खुन्नस खाए शख्स ने पहले यूट्यूब पर गोली मारने की ट्रिक और उसके बाद क्या-क्या हो सकता है? सर्च किया। जानकारी लेने के बाद छात्र को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। रामगढ़ ताला थाना क्षेत्र में रहने वाले किसान मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि 22 सितंबर को वह खेती के काम से अपने गांव नौतनवा गए थे। रात को पता चला कि मेरे बेटे अमन मौर्य को पड़ोस में रहने वाले प्रशांत सिंह ने गोली मार दी है। बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसके पीठ में पांच गोलियां फंसी थीं। दो गोली कंधे को छूकर निकल गई थीं। डॉक्टरों ने पीठ में फंसी सारी गोलियां निकाल दी है। उनके अनुसार फिलहाल अमन की स्थिति स्थिर है।
ठेकेदारी करता है प्रशांत सिंह
मनोज अपनी दो बेटियों और बेटा अमन के साथ रहते हैं। पड़ोस में आजमगढ़ का रहने वाला प्रशांत सिंह भी रहता है, जो ट्रेडिंग का काम करने के साथ ही ठेकेदारी भी करता है। आरोप है कि प्रशांत मनोज के घर में अक्सर तांक-झांक किया करता था। इसका विरोध अमन ने किया और समझाया था कि ऐसा ना करें, नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा। इसी बात से खार खाए प्रशांत ने अमन को मारने का प्लान बनाया और गूगल पर इसकी योजना सर्च करनी शुरू कर दी की कि गोली मारने के बाद क्या-क्या हो सकता है, और कैसे बचा जा सकता है?
पीठ में पांच गोलियां मारकर भाग गया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कई दिनों तक गूगल सर्च किया और क्राइम से जुड़ी न्यूज़ देखने के साथ ही फिल्मी और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। 22 सितंबर की रात अमन अपने घर वापस लौट रहा था अभी वह घर से कुछ दूरी पर ही था कि पीछे से प्रशांत ने उसकी पीठ में पांच गोलियां मार दीं, अमन वहीं गिर गया। उसने अपने चाचा रवि को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चाचा और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। वहीं घायल अमन का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जारी है।

ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर