रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 सितंबर से राज्य के मध्य और दक्षिणी इलाकों में तेज़ बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर को रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में एक-दो जगह भारी वर्षा और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा इस समय 32° उत्तर/74° पूर्व से 21° उत्तर/68° पूर्व तक फैली हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश के मध्य हिस्सों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती तंत्र भी 5.8 किमी ऊंचाई तक असर डाल रहा है।
पिछले 24 घंटे का हाल
बीते दिन बीजापुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सरगुजा संभाग में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है।

“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।