दिल्ली में उमस भरी गर्मी बरकरार, बिहार और यूपी में झमाझम बारिश की संभावना
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR सहित देश के कई राज्यों में इस समय उमस और गर्मी पड़ रही है। हालांकि, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में मौसम का कहर जारी है। यहां बादल फटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने मॉनसून की वापसी के संकेत दिए हैं। आमतौर पर अक्टूबर के मध्य तक, मॉनसून पूरे देश से वापस चला जाता है और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की जगह उत्तर-पूर्वी हवाएं ले लेती हैं। इस समय उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड , राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज (19 सितंबर) आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर एक या दो बार हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है, जिनकी गति 8-12 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं 21 सितंबर को आसमान में मौसम साफ रहेगा।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में में बारिश का सिलसिला लगभग थम जाएगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में प्रदेश में कही भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 19 से 20 सितंबर तक राज्य से अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
राज्य में मौसम का कहर जारी है। IMD ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। चमोली में बादल फटने की भी खबरें आई हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर