जो हमेशा साथ रहा, वही अब नहीं रहा… श्रेयस अय्यर को लगा गहरा झटका
नई दिल्ली: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट खेलने में बिजी हैं. वो इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं. श्रेयस अय्यर इस समय टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं, क्योंकि उनको इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई. अब वो ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत करने में लगे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि रेस्ट ईजी माय एंजल. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पालूत कुत्ते के साथ वीडियो भी पोस्ट किया है.
श्रेयस अय्यर ने क्यों डाला ये पोस्ट?
इंडिया-ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ये पोस्ट इसलिए लिखा है क्योंकि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को खो दिया है. अय्यर अपने प्यारे कुत्ते के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं. श्रेयस अय्यर ने वीडियो में कैप्शन लिखा, “रेस्ट ईजी माय एंजल”. इस वीडियो में अय्यर अपने कुत्ते के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
श्रेयस अय्यर मैदान पर अपने संयम और जबरदस्त खेल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस पोस्ट में उनका कोमल पक्ष भी साफ दिखाई दिया. इससे पता चलता है कि उनका कुत्ता उनके लिए कितना मायने रखता था. श्रेयस अय्यर के इस पोस्ट पर फैंस ने कई इमोशनल कमेंट किए हैं.
श्रेयस अय्यर पर सबकी नजर
श्रेयस अय्यर ने अपने प्यारे डॉग को खो दिया है जाहिर तौर पर वो काफी इमोशनल होंगे लेकिन फिलहाल उन्हें अपना ध्यान लखनऊ में चल रहे मुकाबले पर देना होगा. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-ए पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन पर घोषित की है और अब श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीदें रहेंगी. पिच बैटिंग के लिए जानदार है और अय्यर भी अच्छी फॉर्म में हैं. अब देखना ये है कि ये बल्लेबाज क्या कमाल दिखाता है?

टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।
मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर खत्म, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बहू पर भी लागू होगी पति वाली कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी।
बयानबाजी पर सियासी-धार्मिक तकरार, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया करारा जवाब