नियमितीकरण के वादे पूरे न होने पर गेस्ट टीचर्स व स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, शिवराज-सिंधिया पर निशाना
भोपालः मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की माली हालत की आवाज राजधानी भोपाल में गूंजी। एक ओर स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने का दुखड़ा सुनाया। वहीं, अतिथि शिक्षकों ने दिग्गज नेताओं पर छलने का आरोप लगाया।
दरअसल, प्रदेश भर के आए हजारों अतिथि शिक्षकों ने भोपाल के तुलसी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में जुटे। उन्होंने नियमितीकरण, अवकाश सहित अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कि अतिथि शिक्षकों के लिए सड़कों पर उतरेंगे। लेकिन अब वे राजगद्दी पर बैठ गए हैं। अतिथि शिक्षकों ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी ठगने के आरोप लगाए। आपको बता दें कि उक्त दोनों नेता वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।
अतिथि शिक्षकों की रेगुलर करने की मांग
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि जिस प्रकार पूर्व में 'गुरुजी' शिक्षकों को नियमित किया गया था। उसी तर्ज पर अतिथि शिक्षकों के लिए भी एक स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें स्थायीत्व प्रदान किया जाए। एक महिला अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि सरकार लाड़ली बहनों को फ्री में करोड़ों रुपए बांट रही है। लेकिन हम अतिथि शिक्षक मेहनत करते हैं और मेहनत के बदले सुविधा मांग रहे हैं तो नहीं दी जा रही है।
स्वास्थ्य कर्मी भी आंदोलनरत
मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 5 नंबर बस स्टॉप स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खून से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा। लेटर में उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार ने अब तक आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति तय नहीं की है। इससे यह वर्ग शोषण का शिकार हो रहा है। आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है। साथ ही श्रम विभाग द्वारा तय न्यूनतम वेतन दरों के अनुसार भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। श्योपुर जिले में 11 माह से वेतन अटका है। वहीं, अन्य कई जिलों में भी हालात गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी 10 से 12 घंटे तक सेवाएं देते हैं। कोविड काल से लेकर आज तक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं। लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही है।

सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।