गुढ विधायक माननीय श्री नागेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के कई गांवों को दी बड़ी सौगात
सड़क पहुंच मार्ग बनाने के लिए कई करोड़ रुपए की राशि हुई स्वीकृत
कीचड़ भरे रास्ते से ग्राम वासियों को मिलेगी आजादी
साधना एक्सप्रेस रीवा गुढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह के द्वारा ग्रामीणों की मांग पर कई गांवों को सड़क पहुंच मार्ग बनाने के लिए 1782.56 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराकर गुढ क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए बड़ी सौगात दी है जिसमें बदवार तमरा रोड से वदवार कोलान पहुंच मार्ग, मुख्य सड़क से ग्राम पोड़ी पहुंच मार्ग, तमरा देश से आदिवासी टैढी सड़क पहुंच मार्ग, ग्राम बंजारी में गुढ तहसील रेस्ट हाउस के पीछे से खैरा मुख्य सड़क मार्ग से महेंद्र पांडे के घर तक पहुंच मार्ग, ग्राम टीचर में आदिवासी ग्राम धुआर सड़क पहुंच मार्ग, शामिल है ज्ञात होकी आजादी के कई साल बीत जाने के बावजूद भी लोग कीचड़ भरे रास्ते से गुजर रहे थे जिसको लेकर ग्राम वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों ने गुढ विधायक माननीय श्री नागेन्द्र सिंह को अवगत कराया था जिस पर विधायक ने गंभीरता से लेते हुए यह राशि स्वीकृत कराकर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है यह सड़क निर्माण कार्य हो जाने से निश्चय ही ग्राम वासियों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में खुशी है और क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री नागेन्द्र सिंह का आभार प्रकट किया है।

“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी