मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आत्मीय मुलाकात, त्योंथर आगमन व विकास कार्यों पर हुई चर्चा
साधना एक्सप्रेस भोपाल। आज मंत्रालय स्थित कार्यालय में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से संबंधित मुद्दों को विस्तारपूर्वक रखा गया।
चर्चा के दौरान आगामी 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के त्योंथर आगमन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि, “प्रदेश की जनता की सेवा करना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि विकास की योजनाएं अंतिम छोर तक पहुँचें और हर नागरिक लाभान्वित हो।”
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा विकास की धारा को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा और क्षेत्रीय जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से कहा गया कि, “मुख्यमंत्री का त्योंथर आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। हमें विश्वास है कि इस दौरे से विकास कार्यों को और गति मिलेगी और स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।”
मुख्यमंत्री ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि, “त्योंथर में जनता से सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा। लोगों की राय और सुझाव हमारे लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे और इन्हीं के आधार पर योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।”
इस आत्मीय मुलाकात को बेहद सकारात्मक माना जा रहा है। क्षेत्र की जनता में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का वातावरण है। लोगों को उम्मीद है कि त्योंथर में मुख्यमंत्री के दौरे से न केवल विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी बल्कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी।

बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट