मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में बिज़नेस कॉन्क्लेव समिट में किया सम्मानित

साधना एक्सप्रेस भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित बिज़नेस कॉन्क्लेव समिट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने शहर के प्रतिष्ठित पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस को उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान एवं क्वालिटी एजुकेशन के लिए सम्मानित किया।

विंध्य का यह उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान न केवल शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने सामाजिक सरोकारों और नैतिक मूल्यों के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां छात्र-छात्राओं को अनुभवी एवं समर्पित प्राध्यापक मंडल द्वारा उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने कैरियर के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी सजग बनते हैं।

महाविद्यालय को इससे पूर्व भी अनेक शैक्षणिक संस्थाओं और शासन-प्रशासन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। इस अवसर पर पेंटियम प्वाइंट ग्रुप के मुख्य प्रबंध संचालक श्री बी. एन. त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संस्थान की इस उपलब्धि पर शैक्षणिक संचालक श्री एस. के. त्रिपाठी, पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा शुक्ला, पेंटियम प्वाइंट कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट की प्राचार्य डॉ. मोना तिवारी सहित वरिष्ठ प्राध्यापक मनोज कुमार गुप्ता, रवि प्रकाश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, डॉ. सविता शुक्ला, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. अर्चना पटेल, डॉ. कविता सिंह, डॉ. सपना त्रिवेदी, दीपक शुक्ला, रत्नेश मोहन मिश्रा, विपिन सेन, नरेंद्र पाण्डेय, डॉ. विकास पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय तथा अन्य संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस उपलब्धि पर पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के अंतर्गत संचालित पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज, पेंटियम प्वाइंट कॉलेज ऑफ़ लॉ, पेंटियम प्वाइंट कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट और पेंटियम प्वाइंट कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्रों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए संस्थान को बधाई दी और गर्व प्रकट किया।