रामलला के दरबार में भूटान के पीएम: शेरिंग तोबगे बने अयोध्या आने वाले पहले विदेशी प्रधानमंत्री
अयोध्या: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। वह अपनी पत्नी के साथ सुबह अयोध्या पहुंचे। वह पहले विदेशी पीएम हैं जो राम मंदिर आए हैं। वह अन्य मंदिरों में भी जाएंगे। वे करीब दो घंटे राम मंदिर परिसर में रहेंगे। राम मंदिर का अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों को देखेंगे। मंदिर के बारे में जानकारी भी हासिल करेंगे। सूत्रों ने बताया कि लगभग चार घंटे के प्रवास में वे राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। दर्शन-पूजन के बाद शेरिंग तोबगे दोपहर लगभग 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिला प्रशासन के अधिकारियोंने ने भूटानी पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पूरे दौरे के दौरान कई सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं।

‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भड़का संघ, जुलूस निकालने की चेतावनी
महिलाओं के सम्मान पर राजनीति? विपक्ष पर BJP का वार
बड़ी खबर: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम अब बस आने ही वाला है
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
नकाबपोश बदमाशों का आतंक, युवक से सोने की चेन और मोबाइल लूटा