भागवत संग वसुंधरा की बैठक पर अटकलों का बाज़ार गर्म
जोधपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात क्या की सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार ही गर्म हो गया। वजह सिर्फ इतनी रही कि भेंट के दौरान बातचीत का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया, इससे तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया से मेन मीडिया तक की सुर्खियां बन गई हैं।
दरअसल जोधपुर प्रवास पर आए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मुलाकात की। यह भेंट बुधवार को करीब 20 मिनट तक चली। हालांकि इस दौरान हुई बातचीत का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया। यहां बताते चलें कि मोहन भागवत सोमवार से नौ दिवसीय दौरे पर जोधपुर में हैं। वहीं, राजे मंगलवार को जैसलमेर के मोहनगढ़ भी गई थीं, जहां उन्होंने पूर्व भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम को श्रद्धांजलि दी।
वसुंधरा राजे की इस मुलाकात ने राजस्थान की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की थी। इन लगातार बैठकों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में वसुंधरा राजे को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।