CM सैनी का ममता बनर्जी पर हमला: देश की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
चंडीगढ़।
हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सभी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा—
“हरियाणा में रह रहे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पहचान कर बीएसएफ के माध्यम से पश्चिम बंगाल सीमा पर से बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। राज्य की जमीन पर अब एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा।”
देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सैनी
सीएम सैनी ने दो टूक कहा कि “देश की सुरक्षा और अखंडता के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भारत की एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
गुरुग्राम में पहले भी चला था अभियान
सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में कुछ हफ्ते पहले ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। उस समय भी बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर वापस भेजा गया।
ममता बनर्जी पर सैनी का सीधा वार
इस मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी आड़े हाथों लिया। सैनी ने ममता के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा-शासित राज्यों में बंगाल के गरीब बांग्लाभाषी मजदूरों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें जबरन बांग्लादेश की सीमा पार कराया जा रहा है।
सैनी ने कहा कि ममता का बयान देश की एकता के खिलाफ है और ऐसे बयानों से उन लोगों को बढ़ावा मिलता है जो राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।

बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा