नागपंचमी पर इंदौर में आस्था और परंपरा का संगम, दंगल और बांबी पूजन बना आकर्षण
इंदौर : इंदौर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से डेरों से निकल कर सपेरे घरों में नाग की पूजा कराने के लिए पहुंचे। वन विभाग की सख्ती के कारण उनकी संख्या इस बार ज्यादा नहीं रही। वहीं इंदौर के पाटनीपुरा और कुम्हारखाड़ी में परंपरागत दंगल भी हुए। जिसमें महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को पटखनी देकर हराया। पाटनीपुरा में मोनू मुनिया महिला पहलवान ने कुश्ती जीती। यह दंगल देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। विजेता पहलवान को पुरस्कारों से नवाजा गया।
इसके अलावा छत्रीबाग में बांबी पूजन हुआ। महिलाएं यहां थाली में हल्दी-कुमकुम और फूल लेकर आई और बांबी की पूजा की।कुम्हारखाड़ी स्थित प्राचीन नाग मंदिर में सुबह चार बजे से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश कश्यप के अनुसार यह मंदिर लगभग सत्तर साल पुराना है। नागपंचमी के दिन यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। कई लोगों की मनोकामना पूर्ण होती होती है। सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम नाग मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मंदिर में छह फीट लंबी चांदी की नाग प्रतिमा विराजमान है। दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। भैयाजी ने बताया कि नाग देवता का महाअभिषेक सुबह 9 बजे से किया गया। इसके पश्चात दोपहर में भजन हुए। जिसमें भक्त शामिल हुए। रात्रि 8 महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह से रात तक मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।

सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की हलचल, बैंकिंग और आईटी शेयरों में मिला-जुला रुख
दूल्हा हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी
बंगाल में हिंसा से हालात बिगड़े, भाजपा की जीत के बाद चार की मौत
कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर की पैड़ी पर नई व्यवस्था
बंगाल में हत्या के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव, BJP-TMC में जुबानी जंग
बंगाल में CM फेस पर सस्पेंस खत्म! अमित Shah आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान
सरकार बनाने के सवाल पर टीवीके घिरी, AIADMK ने विधायकों को सुरक्षित किया
लखनऊ से कानपुर तक, जानिए यूपी के सबसे रईस शहरों की पूरी तस्वीर
पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, सैन्य ठिकानों पर धमाकों के बाद सतर्कता
30 लाख की डकैती के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए