श्रावण में उमड़ी भीड़, गोला गोकर्णनाथ मंदिर में मची अफरा-तफरी, तीन भक्त जख्मी
लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी में सावन के तीसरे सोमवार को छोटी काशी कह जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में शिवभक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। भीड़ देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। किसी तरह लोगों को खींचकर निकाला। तीन श्रद्धालु चोटिल हुए हैं। वहीं स्थिति को देखकर प्रशासन को वर्षों पुरानी परंपरा बदलनी पड़ी। पौराणिक शिव मंदिर के गर्भगृह का मुख्य और निकास द्वार बंद करना पड़ा। निकास द्वार के बाहर से ही भक्तों से जलाभिषेक कराया गया। सुबह 10 बजे के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई।
रात में ही उमड़ने लगी थी भीड़
गोला गोकर्णनाथ में रविवार शाम से ही कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने लगे थे। आधी रात के बाद ही भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन करने के लिए लंबी कतार लग गई। शिव मंदिर से करीब 500 मीटर दूरी पर अशोक चौराहे पर आगे निकलने की होड़ में धक्का-मुक्की हो गई।
इससे इससे सुरभि (27 वर्ष) पुत्री छोटे निवासी मैलानी, सोनू वर्मा (23 वर्ष) पुत्र अमरनाथ निवासी बेनीगंज हरदोई व गौरव तिवारी (26 वर्ष) पुत्र रामकुमार निवासी नव नगला बिलसंडा, पीलीभीत चोटिल हुए हैं। इनको अस्पताल ले जाया गया। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। स्थिति को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह का मुख्य व निकास द्वार बंद करना पड़ा। बाहर से भक्तों ने जलाभिषेक किया।
रात एक बजे खोले गए थे मंदिर के कपाट
जनसमूह को देखते हुए रात एक बजे पौराणिक शिव मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इससे पूर्व रात 12:00 बजे एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी प्रकाश कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दावा किया जा रहा है कि सावन के तीसरे सोमवार को करीब तीन लाख श्रद्धालु आने का अनुमान है।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
बर्खास्तगी के अगले दिन जेल पहुंचा संविदा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में