नगरीय विकास के कार्यों को मिली नई गति: निरंजन एवं हनुमान वार्ड में हुए लाखों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन
करेली। नगर पालिका परिषद करेली द्वारा नगर के समग्र विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रगति की जा रही है। इसी क्रम में आज निरंजन वार्ड एवं हनुमान वार्ड में लाखों रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, नाली मरम्मत, प्रीकास्ट एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
निरंजन वार्ड में सीसी रोड निर्माण:
पप्पू मिश्रा के मकान से विजय जैन के मकान तक,सोनी लाल पटेल से संजू मिश्रा के मकान तक,पाराशर जी से बंटी जैन के मकान तक इन निर्माण कार्यों की कुल लागत लगभग 9 लाख रुपये है।
हनुमान वार्ड में पेवर ब्लॉक व नाली मरम्मत कार्य:
इसी प्रकार हनुमान वार्ड में भी शहरी सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई, जिनमें शामिल हैं –
छोटू शर्मा के मकान से अभिषेक वैस के मकान तक पेवर ब्लॉक कार्य,कत्था वाई के मकान से वीर जी के मकान तक नाली मरम्मत कार्य,अरविंद खान से बल्लू भाई जान के मकान तक प्रीकास्ट स्लैब रखने का कार्य
इन कार्यों की अनुमानित लागत 12 लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्यक्रम में रही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति :
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री श्रीकांत पाटर, पार्षदगण श्रीमती प्रिया भसीन, श्रीमती ज्योति जैन, श्रीमती ज्योति सोनी, हेमंत मेहरा, खालिद कुरैशी, आनंद सोनी, संदीप ममार, शेखर सिंघई, लक्ष्मीचंद खेड़ा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के वरिष्ठजन, नागरिकगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसहयोग से मिलेगा विकास को बल:
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वार्डों में जरूरतों के अनुरूप कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों की सहभागिता से नगर को अधिक साफ, सुंदर और विकसित बनाया जा सकेगा।
नगर पालिका प्रशासन ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में और भी क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जिससे करेली नगर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जा सके।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता