सोना ग्रुप विवाद की वजह बनीं रानी कपूर, कंपनी ने अब तोड़ी चुप्पी
व्यापार : संजय कपूर के निधन के बाद उनके परिवार में चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। दरअसल कपूर परिवार के स्वामित्व वाले सोना ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी सोना बीएलडब्लू प्रीसिशन फोर्जिंग्स लिमिटेड ने कहा है कि रानी कपूर साल 2019 से कंपनी में हिस्सेदार नहीं हैं। कंपनी ने 2019 में की गई एक बाजार फाइलिंग का हवाला दिया है। रानी कपूर ने कंपनी के बोर्ड सदस्यों को पत्र लिखकर एजीएम टालने की मांग की थी।
कौन हैं रानी कपूर
रानी कपूर, दिवंगत उद्योगपति और ऑटो उपकरण बनाने वाले समूह सोना कोमस्टार के चेयरमैन रहे संजय कपूर की मां हैं। रानी कपूर ने कंपनी के बोर्ड सदस्यों को लिखे पत्र में कई खुलासे किए हैं। जिनमें रानी कपूर ने अपने बेटे संजय की मौत को संदिग्ध भी बताया। रानी कपूर ने दावा किया कि उन्हें दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था और उन्होंने 'कुछ लोगों' के परिवार की ओर से बोलने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के बोर्ड में उनकी सहमति के बिना लोगों की नियुक्ति की जा रही है।
रानी कपूर के बोर्ड सदस्यों को लिखे पत्र से शुरू हुआ विवाद
30,000 करोड़ रुपये की कीमत वाला सोना ग्रुप बीते विवादों में है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब रानी कपूर ने कंपनी की वार्षिक सालाना बैठक करीब दो हफ्ते के लिए टालने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि उनके पास कंपनी की हिस्सेदारी है। रानी कपूर के पत्र के बाद संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर चर्चाओं में आ गईं और अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन 'कुछ लोगों' का जिक्र रानी कपूर ने किया है, वो संभवतः प्रिया सचदेव हैं। कुछ दिन पहले संजय कपूर की लंदन में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
कंपनी ने कही ये बात
कंपनी ने एक बाजार फाइलिंग में जवाब दिया मई 2019 में कंपनी में संजय कपूर को 'एकमात्र लाभकारी मालिक' के रूप में पहचाना गया था। ऐसे में रानी कपूर 2019 से कंपनी की हिस्सेदार नहीं हैं। प्रिया सचदेव कपूर की गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति के बारे में, फाइलिंग में कहा गया है कि उनका नाम प्रस्तावित किया गया था और उनकी नियुक्ति की पूरी समीक्षा और अप्रूवल किया गया था। रानी कपूर के इस दावे पर कि उन्हें बंद दरवाजों के पीछे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया, इस पर बोर्ड ने जोर देकर कहा कि संजय कपूर के पिता के निधन के बाद से रानी कपूर ने न तो किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया और न ही उनसे कोई दस्तावेज लिया गया।
प्रिया सचदेव कपूर कौन हैं?
प्रिया सचदेव दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी हैं। प्रिया का जन्म दिल्ली के एक कारोबारी परिवार में हुआ। उनके पिता अशोक सचदेव एक ऑटोमोबाइल डीलर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से गणित और व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई की और यूसीएलए में भी कुछ समय पढ़ाई की। शुरुआत में प्रिया ने मॉडलिंग से सुर्खियां बटोरीं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह इस समय सोना कॉमस्टार में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं और कपूर परिवार की निवेश कंपनी 'ऑरियस इंवेस्टमेंट' की निदेशक हैं।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित