बॉलीवुड में धूम मचाने से पहले अनीत पड्डा इन विज्ञापनों में कर चुकी हैं काम
रोमांटिक फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने 6 दिनों में ही 153.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. अनीत पड्डा इस फिल्म के साथ ही रातोरात स्टार बन गई हैं. अनीत की परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया जा रहा है.
अनीत पड्डा ने किए हैं एड्स
इसी बीच अनीत के कई पुराने एड भी वायरल हो रहे हैं. दरअसल, फिल्मों में आने से पहले से ही अनीत एड कर रही हैं. उन्होंने कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए एड किया है. कुछ एड फूड प्रोडेक्ट्स के हैं तो एक ऑनलाइन पेमेंट एप का है. ऑनलाइन पेमेंट एप वाले एड में अनीत एक लड़के के साथ डेट पर जाती हैं. कपल पहले मार्केट जाता है. फिर मूवी के लिए और फिर डिनर के लिए. अनीत की क्यूटनेस और स्माइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं और अनीत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
लोग अनीत को स्टार बता रहे हैं. एक ने लिखा- एड बहुत खूबसूरत था और उनकी फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होगी. दूसरे यूजर ने लिखा- ये गॉर्जियस है यार. दूसरे यूजर ने लिखा- हेट्स ऑफ आदित्य चोपड़ा और अनीत पड्डा. हमेशा की तरह क्यूट.
फिल्म सैयारा की बात करें तो इसे YRF ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को मोहित सूरी ने बनाया है. इस फिल्म में अनीत और अहान का रोमांस देखने को मिला है. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है. फैंस फिल्म देखकर इमोशनल भी हो रहे हैं.
अनीत ने इस फिल्म में कमाल कर दिया है. इससे पहले भी अनीत एक वेब शो कर चुकी हैं. वो अमेजन प्राइम के बिग गर्ल्स डोंट क्राई में काम किया था. ये वेब शो 2024 में आया था.

“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, हेल्थ डेटा और सेवाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
पंजाब धमाकों पर घमासान, भगवंत मान ने BJP पर लगाए आरोप, पलटवार तेज
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मर के पास से हटाया गया कब्जा