चोट लगने के बाद भी मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष ने की शूटिंग जारी
अभिनेता अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डकैत' को लेकर चर्चा में हैं। वे फिल्म की शूटिंग में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सितारे सेट पर शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। दरअसल, फिल्म के हाई ऑक्टेन सीन की शूटिंग के दौरान हादसा हुआ। हालांकि, दोनों सितारों या मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
चोटिल होने के बाद भी जारी रखी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सेट पर हुए हादसे में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष को मामूली चोट आई हैं। दोनों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना हैदराबाद में एक हैरतअंगेज एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुई। दोनों कलाकारों ने इस घटना के बावजूद फिल्म की शूटिंग जारी रखी। इससे फिल्म के प्रति दोनों के डेडिकेशन का पता चलता है।
शेनिल देव संभाल रहे निर्देशन की कमान
सिनेमैटोग्राफर शेनिल देव इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। अदिवि शेष ने शेनिल देव के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा पर काम किया है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी। मई में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। टीजर में मृणाल और अदिवि शेष के साथ-साथ अनुराग कश्यप भी अहम कास्ट के रूप में नजर आए। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा।
मृणाल ने किया श्रुति हासन को रिप्लेस
फिल्म 'डकैत' में पहले श्रुति हासन अदिवी शेष के साथ मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद अब मृणाल ठाकुर फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, हेल्थ डेटा और सेवाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
पंजाब धमाकों पर घमासान, भगवंत मान ने BJP पर लगाए आरोप, पलटवार तेज
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मर के पास से हटाया गया कब्जा
भारत-वियतनाम रिश्तों को नई मजबूती, हैदराबाद हाउस में हुई बड़ी बैठक
BJP पर राहुल का तीखा हमला, कहा- वोट चोरी से जीते सांसद
जंगल में खौफनाक हमला, जंगली सुअरों ने 8 लोगों को किया जख्मी
सुबह की सही शुरुआत से फिटनेस पाएं, सद्गुरु के टिप्स करें फॉलो
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान