शनिचरा ग्रह के कारण नहीं पहनता काले कपड़े: तेज प्रताप यादव का अनोखा बयान
पटना। बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में जहां विपक्ष के कई विधायक सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहनकर पहुंचे, वहीं राजद विधायक तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ते में नजर आए। जब उनसे काला कुर्ता नहीं पहनने पर सवाल किया गया, तो मुस्कराते हुए उन्होंने कहा– काला हम शनिवार को पहनते हैं, मेरे ऊपर शनिचरा ग्रह है।
मीडिया से बात कर रहे तेज प्रताप ने कहा कि वे ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनिवार को ही काले कपड़े पहनते हैं, क्योंकि उन पर शनिग्रह का प्रभाव है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर दिन का एक खास महत्व होता है और वह उसी के अनुसार अपना पहनावा चुनते हैं।
यहां बताते चलें कि मंगलवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जोरदार विरोध किया। विरोध करते हुए आरजेडी विधायक सतीश कुमार टेबल पर चढ़ गए, जिन्हें मार्शल्स ने नीचे उतारा। वेल में नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच सत्ता पक्ष ने छह अहम विधेयक सदन में पेश किए।
कुल छह विधेयक प्रस्तुत
मंत्री मंगल पांडे ने धार्मिक न्यास संशोधन विधेयक 2025, बिहार मॉल सेवा कर प्रथम संशोधन विधेयक, नगर पालिका संशोधन विधेयक, कृषि भूमि संशोधन विधेयक और भूमिगत पाइपलाइन संशोधन विधेयक 2025 सहित कुल छह विधेयक प्रस्तुत किए।
विरोध के चलते सीएम ने चुना वैकल्पिक मार्ग
विरोध प्रदर्शन इतना तीव्र था कि विधानसभा का मुख्य द्वार जाम हो गया, जिससे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वैकल्पिक मार्ग से सदन में प्रवेश करना पड़ा। इस प्रकार जहां विपक्ष सत्तापक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, वहीं तेज प्रताप यादव अपने अनोखे जवाबों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिहार विधानसभा का यह मॉनसून सत्र हंगामेदार और राजनीतिक रस्साकशी का केंद्र बना हुआ है।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट